क्राइम
अरपा नए पुल में लगा जबरदस्त जाम, यातायात पुलिस को करनी पड़ रही है बड़ी मशक्कत

बिलासपुर : अरपा नदी के नए पुल पर आज दोपहर 1 बजे से जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है और जाम को हटाने ट्रैफिक पुलिस को भरी मशक्कतो का सामना करना पड रहा है।

नेहरू चौक से महामाया चौक के बीच में बने अरपा के नए पुल के बीचों बीच एक निजी यात्री बस किसी कारण वस चलते चलते खराब हो गई है, जिसके चलते वहा यातायात बाधित हो रहा है और बार बार जाम की स्थिति बन रहीं है।
जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुव्यवस्थित करने में जुटी हुई है लेकिन कुछ लोग यातायात पुलिस को सहयोग करने के बजाय उनसे ही उलझ रहे है।