Loading ...
क्राइम

शहर में चाकू बाजी रुकने का नाम नही ले रहा ,कल एक और व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई

बिलासपुर : शहर में चाकू बाजी रुकने का नाम नही ले रहा सरकंडा थाना क्षेत्र के बाद अब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी चाकू बाजी देखी जा रही है। रविवार को एक नाबालिक युवक ने पुरानी रंजिश लेकर एक युवक को चाकू मार कर हत्यां कर दिया ।

आरोपी नाबालिक 17 साल निवासी, हटरी चौक,बिलासपूर का रहने वाला हैं,जिन्होंने पुरानी रंजिश पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया है। मृतक सतीश तिवारी पिता विजय तिवारी उम्र 22 वर्ष शनिचरी , बिलासपुर का रहने वाला था जो कि आरोपी के पिता से पूर्व में मारपीट किया था जिस बात की रंजिश आरोपी को थी और जिसका बदला लेने के फिराक में वह मौके की तलाश में था, फिर वह एक प्लान बनाया, इसी प्लान के तहत उन्होंने फेक फेसबुक आई किसी लड़की के नाम से बनाकर मृतक के साथ कुछ दिनों तक चेटिंग करता रहा, जब उन्हें भरोसा में ले लिया तो फिर उसे मिलने एसबीआर कॉलेज के पास बुलाया।

मृतक जब एसबीआर कॉलेज के पास पहुंचा तो नाबालिक वहा पहले से मौजूद था जिसे देकर मृतक समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है लेकिन आगे वह कुछ कर पाता उसके पहले ही आरोपी ने उस पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी घटनां के बाद से ही फरार है पुलिस की तफ्तीश जारी है,जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।