क्राइम
शहर में फिर हुई चाकूबाजी एक युवक घायल, 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी

बिलासपुर : पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी शहर में चाकूबाजी रुकने का नाम नही ले रहा है हर रोज चाकूबाजी की घटनाएं शहर में देखी जा रही है लगता है अब अपराधियों में पुलिस की खोफ ही नही रहा।
बीती रात 8:45 बजे टिकरापारा यादव मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें आहत शुभम उर्फ़ गौरव यादव को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही इस मामले में प्रार्थी बंटी यादव की ओर से अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण में 02 संदेहियों अजय साहू पिता राम साहू व एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।