विश्व आदिवासी दिवस शोभायात्रा व मोहर्रम को देखते हुए 9 अगस्त को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा

बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्रीमती पारुल माथुर द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम एवं मोहर्रम के दसवें दिवस पर इमाम बाड़ा से सवारियां व ताजिया के साथ जुलूस के बिलासपुर नगर भ्रमण को देखते हुए, सुरक्षित यातायात एवं मार्ग व्यवस्था के निर्देश यातायात पुलिस को दिए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल ने बताया कि दिनांक 09 अगस्त मंगलवार, 2022 को उपरोक्त अनुसार दो समुदाय के महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए बिलासपुर नगर के भीतर छूट के समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जावेगा।
इस हेतु सभी महत्वपूर्ण मार्गों एवं चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। आयरन स्टॉपर के द्वारा यातायात नियंत्रण एवं आवश्यकता अनुसार मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
इस दौरान शोभायात्रा एवं जुलूस के मार्गों में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं अनाउंसमेंट कर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। अतः इस अवसर पर लोक एवं जनहित में निम्नानुसार प्रमुख स्थानों से सभी प्रकार के भारी वाहनों का बिलासपुर शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
1️⃣ मोतीलाल पेट्रोल पंप ( रायपुर रोड)
2️⃣ लाल खदान (गुरुनानक चौक)
3️⃣ मौपका चौक
4️⃣ तुर्काडीह
5️⃣ सकरी
किंतु भारी वाहन नगर के सीमावर्ती बाईपास मार्गो से आगे की ओर परिवहन कार्य कर सकेंगे