गांजा तस्करों पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 4.10 लाख के गांजा के साथ 02 अन्तर्राज्यीय तस्करो को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : रेलवे स्टेशन के पास एक महिला व एक पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखकर उसे बेचने के फिराक में रेल्वे स्टेशन के आस पास ग्राहक की तलास कर रहे थे, जिसकी खबर तोरवा पुलिस को लगी। खबर लगते ही तत्काल तोरवा थाना ने विशेष टीम गठित कर संदिग्ध आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा व उसकी तलाशी ।
जिसके पास से कुल 41 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 4.10 लाख रुपये व एक नग मोबाईल किमती लगभग 10.000 रु पाया गया, जिसे पुलिस ने जप्त की है तथा धारा 20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट की कार्यवाही किया गया है दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा दिया गया है।
आरोपीयो के नाम :
1. नीरज निषाद पिता रोशनलाल उम्र 24 वर्ष
2. रोशनी रैदास पति निरज निषाद उम्र 25 वर्ष
दोनो का पता : पहरवा गल्ला गण्डी वा.नं. 03 थाना उठला, जिला कटनी (म.प्र.)
उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी- फैजुल होदा साह एवं सउनि विदेशी साहू प्र.आर.- 125 विमला मनहर एवं आरक्षक मिथलेश सोनी 562, कमलेश्वर शर्मा 964, विजय पाण्डेय 288, 06 अशोक चन्द्राकर, 657 उदय पाटले, 192 धर्मेन्द्र साहू 544 अनुप किण्डो, 838 लक्ष्मी कश्यप का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।