राजनीति
भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

बिलासपुर : भाजपा महिला मोर्चा कोटा की बहनों के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस जवानों को राखी बांधी कर रक्षाबंधन की बधाई दी।
महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में कोटा क्षेत्र के बहनो के द्वारा देश की सुरक्षा और शांति बनाये रखने में सहयोग करने वाले पुलिस जवानों को रक्षा बंधन की पवित्र बेला में रक्षा सूत्र बांध कर शुभकामनाये एवम बधाई दिया गया । वही पुलिस जवान के भाईयो ने भी अपनी बहनों की सुरक्षा का वचन बहनों को दी।
इस दौरान महिला मोर्चा की संगीता साहू, राधा बाई , दूज बाई, गंगिया बाई, प्रमिला साहू,श्याम बाई आदि महिला मोर्चा की बहने बड़ी संख्या में उपस्थित रही।