सदर बाजार में सरेआम बेरहमी से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने जुलूस निकाल कर भेजा जेल

बिलासपुर : रक्षा बंधन त्यौहार के पूर्व राखी खरीदने अपने परिवार के साथ आए एक युवक को सदर बाजार में सरेआम बुरी तरह बर्बरता पूर्वक पिटाई करने वाले आरोपी अब्बास शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका आज जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया हैं।
ज्ञात हो कि पीड़ित युवक अपनी पत्नी व एक छोटे बच्चे के साथ राखी खरीदने¹ शहर आए हुए थे त्यौहार की वजह से सदर बाजार में जाम लगा हुआ था इसी दरम्यान इस भीड़ में आरोपी अब्बास सैफ की कार भी फसी हुई थी इसी दौरान पीड़ित युवक के बाइक के किनारे हल्की सी आरोपी के कार से टकरा गई जिससे कार के किनारे में थोड़ी सी स्क्रैच आ गई जिसे लेकर युवक को इतना गुस्सा आया की वह कार से बेसबाल निकाल कर युवक को भरे बाजार में बुरी तरह बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी बीच बचाव में जब उसकी पत्नी आई तो वह उसकी भी नही सुना ।
जब यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई व यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो शहर की जनता में जबरदात रोष देखा गया व सभी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने।लगे।
जब पुलिस ने यह वीडियो देखी तो वो भी हरकत में आई और आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा भरे बाजार में उसकी जुलूस निकालते हुए पैदल ही उसे न्यायालय ले जाया गया जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।