Loading ...
क्राइम

अय्याशी करते जांजगीर के 03 युवक 03 युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए • मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने की जप्त

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहवासी इलाको में काफ़ी दिनों से जिस्मफरोशी की धंधा जोरों से चल रहा था जिसकी शिकायत सिविल थाने में की गई थी।

पुलिस द्वारा सही मौक़े पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन्स मंजूलता बाज व थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी ने स्टाफ के साथ नगर निगम कॉलोनी , महाराणा प्रताप चौक के पास बताए गए मकान पर जा कर रेड की कार्यवाही की, जहा से संदिग्ध अवस्था में तीन युवतियो के साथ 3 युवक को पाया गया।

आरोपियों को नोटिस देकर साथ में पाए जाने का कारण पूछा गया लेकिन उनके द्वारा कोइ संतोष जनक उत्तर ना मिलने तथा आरोप स्वीकार करने से अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

आरोपियों के नाम:

1.विजय टंडन पिता मकरान प्रसाद टंडन 33 साल नूतन कॉलोनी, जांजगीर
2.मुकेश कटकवार पिता पुन्नीलाल 37 साल कहरा पारा ,जांजगीर
3.कलेश कुमार पिता मदन लाल सूर्यवंशी 39 साल कनई ,जांजगीर

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजुलता बाज,थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, धर्मेंद्र वैष्णव,बबिता,आशा,रितेश मिश्रा,केशव मार्को आदि सभी का सराहनीय योगदान रहा।