एसीसीयू एवम तोरवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : 07 नग चोरी के महंगे मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे 01आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : तोरवा पुलिस एवम ACCU की टीम के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को पकड़ा गया है,जिसके पास से 07 नग चोरी की महंगी मोबाइल बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग 129000/- है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बुधवारी बाजार तोरवा मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल लेकर बिक्री करने हेतु घूम रहा है की सूचना पर श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर क्राइम ब्रांच के स्टाफ की सहयोग से मौके पर दबिश देकर उक्त आरोपी को पकड़ा गया जिसके पास से 7 नग स्क्रीन टच मोबाइल कीमती 1,29,000/- रुपए बरामद कर धारा सदर के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
आरोपी –
पंकज उर्फ अंकित साहू पिता हेमंत साहू उम्र 23 साल पता एनटीपीसी ,जमनी पाली, इंदिरा नगर ,थाना – दर्री जिला – कोरबा।
हाल मुकाम: गोड़पारा ,थाना – सिटी कोतवाली- बिलासपुर ,छत्तीसगढ़।
उक्त कार्यवाही मे accu एवं थाना तोरवा के उप निरीक्षक अमृतलाल साहू ,क्राइम ब्रांच से आर 865 निखिल जाधव, 1144 विवेक राय एवं 842 रामलाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।