एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने जनदर्शन में 17 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी व उसका निराकरण किया

बिलासपुर : एसएसपी श्रीमती पारूल माथुर द्वारा जनदर्शन में मंगलवार को 17 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गईं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया ।

• आवेदक बलराम अग्रवाल निवासी तोरवा के द्वारा उसके विरूद्ध थाना तोरवा में झूठा अपराध पंजीबद्ध कराने संबंधी शिकायत की गई है। आवेदक की शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी तोरवा को केस डायरी के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदिका श्रीमती शिखा शाहा पति श्री नवीनचंद्र शाहा निवासी राजीव विहार सरकण्डा बिलासपुर के द्वारा सास एवं ननद के विरूद्ध प्रताडित करने के संबंध में शिकायत की गई है । आवेदिका के शिकायत के संबंध में महिला थाना प्रभारी को काउंसिलिंग कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदिका श्रीमती तरमावती नायर, निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के द्वारा घर में हुई चोरी हुई संपत्ति को खोज कराते हुए वापस करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका के शिकायत के संबंध में एसीसीयू टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदिका बसंती थापा, निवासी बसंत विहार सरकण्डा बिलासपुर के द्वारा छेडखानी के संबंध में थाना सरकण्डा में पंजीबद्ध अपराध के आरोपी की शीघ्र गिर. करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका के शिकायत के संबंध में थाना सरकण्डा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम भेजने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदिका झूल बाई निवासी ग्राम रांक थाना सीपत बिलासपुर के द्वारा स्वयं के मकान का ताला तोडकर ननद लक्ष्मीन बाई प्रजापति एवं मालती प्रजापति द्वारा झगडा कर मारपीट कर घर से बाहर निकालने की शिकायत की गई है । आवेदिका के शिकायत के संबंध में महिला थाना प्रभारी को काउंसिलिंग कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
•आवेदिका प्रभा देवी यादव, निवासी तोरवा धान मण्डी बिलासपुर के द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती एक्सीडेंट करने से भयभीत होेकर पुलिस सहायता प्रदान किये जाने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका की शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
• आवेदिका सियाबाई, निवासी केवतरा थाना पचपेडी बिलासपुर के द्वारा अपने पुत्र क्रांति कुमार प्रभाकर के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका की शिकायत पर रक्षा टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदिका सविता विश्वकर्मा निवासी मस्तुरी बिलासपुर के द्वारा अपने ससुर पर शराब एवं गांजा का सेवन कर बूरी नियत से छेडखानी करने, अश्लील गाली गलौच करने एवं जाने से मारने की धमकी देकर दुर्व्यवहार किये जाने के साथ-साथ घर के नल को तोड फोड किये जाने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका की शिकायत पर थाना प्रभारी मस्तुरी को एफ.आई.आर. दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदक निर्मल कुमार सेमुएल, निवासी मंझवापारा जरहाभाठा बिलासपुर के द्वारा अतुल कुमार शुक्ला के विरूद्ध धेाखाधडी करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिक के शिकायत पर थाना प्रभारी सिविल लाईन को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
• आवेदिका राधा देवी गुप्ता, जूना बिलासपुर के द्वारा अनावेदक अशोक गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में की गई शिकायत पर कार्यवाही नही करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका के शिकायत पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को दूरभाष से आवेदिका के शिकायत पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
• आवेदक महेश कश्यप एवं अखिलेश यादव द्वारा दिनेश चंद्रा के विरूद्ध पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 04 लाख रू0 की ठगी करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदकगण की शिकायत पर थाना सिविल लाईन को एफ.आई.आर. दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये ।
•आवेदक विक्की सेानी, गोडपारा बिलासपुर के द्वारा थाना कोतवाली में पंजीबद्ध लूट के अपराध की मसरूका को वापस दिलाने हेतु शिकायत की गई है । आवेदक के शिकायत पर एसीसीयू टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये ।
• आवेदक आशीष माथुर, निवासी तालापारा बिलासपुर के द्वारा अनावेदक नगर सैनिक सुशील पात्रे के विरूद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किये जाने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदक की शिकायत पर थाना सिविल लाईन को एफ.आई.आर. दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये ।
•आवेदकगण राजकुमार सूर्यवंशी एवं अन्य, निवासी घुरू थाना सकरी बिलासपुर के द्वारा ग्राम डंगनिया थाना सीपत में बाईक से गिर जाने के कारण बाईक बिगडने पर कुछ लोगों के द्वारा जाति पूछकर खंबा में बांधी कर मारपीट करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदकगण के शिकायत पर थाना प्रभारी सीपत को बाईक दिलाने और अन्य आरोपियों की पहचान कराकर एट्रोसिटी एक्ट जोडने हेतु निर्देश दिये गये ।
•आवेदिका दुर्गा मानिकपुरी, निवासी जोरापारा सरकण्डा बिलासपुर के द्वारा पति, ससुर, जेठ द्वारा पैसे की मांग कर मारपीट करने संबंधी शिकायत की गई है । आवेदिका की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को काउंसिलिंग कराने हेतु निर्देश दिये गये ।