Loading ...
क्राइम

बिलासपुर में फिर लहराया गया चाकू, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला लाजपतराय स्कूल के सामने, खपरगंज में एक युवक ने अपने हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा था जिससे आस पास के लोगो डर रहे थे, आसपास के लोगो ने जिसकी सूचना सिटी कोतवाली थाने को दी ।

पुलिसं की टीम ने घेरा बंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सोल्डर उर्फ शाकिर कुरैशी पिता मोह. शाबिर कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी खपरगंज चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर पकडा एवं उसके कब्जे से लोहे के बटनदार नुकीला चाकू बरामद किया ।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 323/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपी का नाम

सोनू उर्फ सोल्डर उर्फ शाकिर कुरैशी पिता मोह. शाबिर कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी- खपरगंज चौक थाना सिटी कोतवाली जिला – बिलासपुर