जिला बदर रितेश निखारे उर्फ मेडी एक बार फिर हुआ गिरफ्तार, गाड़ी में मिले थे आपत्तिजनक हथियार

बिलासपुर : जिला बदर की कार्यवाही के बाद वापस आए हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है ।
शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए लगातार रात में पुलिसं की सघन जांच चल रही है स्वयं एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर रात में चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षणंकर रहे है। बुधवार की रात राजेंद्र नगर चौक में पुलिस की चेकिंग चल रही थी और रितेश निखरे उर्फ मेडी अपने कुछ साथियों के साथ रात में बेवजह घूम रहे थे जिसके लिए पुलिस ने उसे जमकर फटकर लगाते हुए घर जाने को कहा,साथ ही उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई जिसने स्टिक, बेसबॉल बैट जैसी आपत्तिजनक चीजें पाई गई, जिस पर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने पुलिस को मेडी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद एक बार फिर रितेश निखारे उर्फ मेडी को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर लिया गया है।
वही अपराधियों पर लगाम कसने की मकसद से रितेश निखारे उर्फ मेडी को सिविल लाइन थाने से पैदल जुलूस निकाल कर न्यायालय तक ले जाया गया।