Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

रंजित सिंह ठाकुर को बिलासपुर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बनाया गया

बिलासपुर: एनएसयूआई ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की अनुशंसा पर प्रदेश के 12 जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया है जिसमें बिलासपुर एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रहे रंजित सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दे कि रंजित सिंह ठाकुर पिछले कई वर्षो से छात्रों के मुद्दे को लेकर संघर्षरत है, कोविड महामारी के दौरान भी वे छात्रों के मुद्दों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन व कुलपति से लड़ पड़े थे। छात्र हितों के लिए पिछले कई वर्षो से उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उसे कार्यकारी अध्यक्ष से प्रमोट करते हुए जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है। जिसे लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ व छात्र छात्राओं में खुशी की लहर व्याप्त है।

देखें पूरी लिस्ट….