बलात्कार के फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता व आरोपी राजेश चन्द्राकर अगल बगल में ही रहते है इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया और उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ शाररिक संबध बनाता रहा तथा दैहिक शोषण करता रहा ।
जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो अपनी बहन के शादी हो जाने के बाद शादी करने की बात कह कर शादी की बात को टालता रहा एवं कुछ दिनो बाद आरोपी ने पीडीता को तुम दूसरे समाज की नीच जाति की लड़की हो कहकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
जिसके बाद पीड़िता ने थाने आकर रिर्पोट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया तथा मामले की गम्भीरता को देखते हुये उ0म0नि0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर बिलासपुर के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली, श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी श्रीमती भारती मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पता-तलाश किया गया।
जानकारी मिली की आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार है, जिसका मुखबीर की सूचना पर ग्राम रैतराकला थाना फास्टरपुर जिला – मूगेली में घेरा बंदी कर दबिस देकर पकडकर पूछताछ किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पीडिता के साथ बलात्कार कर अपराध घटित करना स्वीकार किया , जिसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि. सीता साहू, सउनि विजय राठौर, म0 आर0 प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।