Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

दुर्गोत्सव व दशहरे को लेकर शहर के कुछ मार्गो पर वाहन होंगे प्रतिबंधित, पुलिस प्रशासन ने जारी किया निर्देश

बिलासपुर : शहर में अष्टमी, नवमी और दशहरा को लेकर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए शहर के कुछ मार्गो पर चार पहिया एवं भारी वाहनों के आवागमन को प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।

अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के कुछ रास्तों में चार पहिया वाहन और बड़ी वाहनों के प्रवेश को शाम 5.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके जिससे आम जनता को देवी दर्शन और दशहरा उत्सव देखने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रतिबंधित मार्ग निम्नानुसार है_

1. ईमलीपारा से मध्यनगरी चौक एवं बस स्टैंड की ओर
2. ईदगाह चौक से मध्यनगरी चौक
3. राघवेन्द्रराव भवन तिराहा से सिम्स तिराहा
4.देवकीनंदन चौक से सिम्स और बृहस्पति बाजार की ओर
5. गोल बाजार चौक से सदर बाजार
6.जेल तिराहा से बृहस्पति बाजार की ओर
7. लालबहादुर शास्त्री मैदान से कोतवाली चौक की ओर।

उक्त प्रतिबंध आज दिनांक 03.10.2022 से 05.10.2022 तक रहेगा प्रतिबंध शाम 05.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक होगा।