Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शहर की कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल, नाबालिक बच्ची के साथ गैंग रैप, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बिलासपुर। शहर की बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे है । शहर में आए दिन बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं अब आम होती जा रहा है। वहशी दरिंदो पर पुलिस का खोफ जरा सा भी नजर नही आ रहा है। वे बोखिफ हो कर अपराधो को अंजाम दे रहे है। पिछले कुछ दिनो से शहर में बच्चियों के साथ रेप की घटनाये बढ़ते जा रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक 16 वर्षीया नाबालिक लड़की कपड़ा दुकान से रात लगभग दस बजे काम करके घर वापस जा रही थी। तभी उसे रास्ते में उसका पूर्व परिचित श्याम नायक मिला जिसने उसे घूमा के लाने की बात कही व थोड़ी दूर जाने पर वह अपने दो और दोस्तो को भी बाइक पर बिठा लिया।

तीनों लड़कों में से एक लड़के का घर खाली था जहां नाबालिक को बहला फुसलाकर तीनों ले गए और फिर तीनों ने रात भर नाबालिक से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। सुबह होते ही नाबालिक को फिर से बाइक में बिठा जहां से उठाया था वही छोड़ दिया।

पीड़िता ने घर जाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर परिजनों के साथ कोतवाली थाने में पहुंच कर अपराध दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गैंगरेप का अपराध कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिक है। वही दूसरे के उम्र की पुष्टि पुलिस कर रही है। वही मुख्य आरोपी 21 वर्षीय श्याम नायक फरार है। जिसे गिरफ्तार करने हेतु पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

वही जब कांग्रेस की शासन थी तो शहर की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही थी लेकिन आज बीजेपी के शासन काल में भी वही हालत कायम है। आम जनता बीजेपी से भी शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अब सवाल करने लगी है।