
बिलासपुर । शहर के पॉश कॉलोनी पाम इन्क्लेव की दूसरी मंजिल के फ्लैट से एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है।
मृतक युवक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल 30 वर्ष के रूप में हुई है, वही यह भी जानकारी मिली है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आत्महत्या के कारणों की जांच में अभी पुलिस जुटी हुई है।
इस घटना की वीडियो भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, वही इस घटना की जानकारी लगते ही कालोनी में सनसनी फैल गई है।