
बिलासपुर। मैग्नेटो माल के सामने देर रात तक दुकान खुली रखने वाले साई ( ठाकुर) पान सेंटर को पुलिस कप्तान ने आज सील कराया।
मैग्नेटो मॉल के सामने स्थित साई (ठाकुर) पान सेंटर देर रात तक खुला रहता था, जहा अक्सर सामाजिक तत्वों का देर रात तक जमावड़ा बना रहता था, यहां कई बार गाली गलौच मारपीट तक देखी गई थी।

साथ ही देर रात का पीवीआर से शो देख कर निकलने वालो को अपने परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसका डर हमेशा बना रहता था। मीडिया ने भी इस संबंध में कई बार खबर चलाया था। कई लोगों ने भी इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के थाने को भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पान दुकान संचालक को 10 बजे तक दुकान बंद कर देने की चेतावनी दिया था। जिसके वावजूद भी यह अपने रसूख एवम गुंडागर्दी के बल पर देर रात तक पान दुकान खुला रखकर गुटखा,पान सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री कर रहा था।

लेकिन जिले के नए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के सामने इसकी एक नही चली और उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा देर रात तक दुकान खुले रहने वाले साई पान सेंटर को पुलिस के द्वारा नगर निगम आयुक्त को प्रतिवेदन भेजकर आज सील करा दिया गया है।