Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हाथ ठेले वालों एवम बैटरी ऑटो वालो के गलत पार्किंग ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को किया ध्वस्त , ट्रैफिक पुलिस एवम नगर निगम की कार्यवाही का नही है इनको कोई डर

बिलासपुर। शहर के यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग को सुगम बनाने के लिए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर एवं उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) संजय साहू के निर्देश पर यातायात विभाग एवम नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाही की गई है।

यातायात पुलिस ,नगर पालिक निगम के अतिक्रमण दस्ते ने सयुक्त रूप से पार्किंग को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यातायात के निरीक्षक शाहिद अख्तर एवं सहायक उप निरीक्षक प्रकाश कुर्रे हमराज स्टाफ आर0 शतीस साहू,भोला साहू, रघुराज ,हेमंत कौशिक ने महाराणा प्रताप चौक से श्रीकांत वर्मा मार्ग तक ऑटो डील संबंधी व्यवसाय करने वाले दुकान संचालको को मुख्य सड़क मार्ग को बाधित न करने की सख्त चेतावनी दी गई। वही निगम दस्ते ने पार्किंग में रखे साइन बोर्ड जप्त भी किया है।

लेकिन यातायात पुलिस एवम नगर निगम द्वारा की जा रही इतनी कार्यवाही पर्याप्त नही है। जब तक हम शहर के सभी हाथ ठेले वाले एवम बैट्री ऑटो वालों को व्यवस्थित नही करेंगे । शहर की यातायात सुव्यवस्थित होने वाली नही है।

आज आधे से ज्यादा शहर में यातायात की समस्या हाथ ठेले वालों द्वारा कही पर भी दुकान लगा लेने की वजह से बनी हुई है। वही बैट्री ऑटो वाले अपनी छोटी ऑटो का फायदा उठाते हुए कही भी ऑटो खड़ी कर दे रहे है, कभी वे बीच रोड पर ऑटो खड़ी कर सवारी चढ़ा रहे होते है,तो कभी सवारी उतार रहे होते है। जिससे शहर की भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जैसे वृहस्पति बाजार, शनिचरी बाजार एवम गोल बाजार में प्रतिदिन सुबह शाम जाम की स्थिति बनी हुई रहती है।

नगर निगम एवम यातायात पुलिस को चाहिए की दोनो विभाग सयुक्त रूप से मिलकर पहले इन्हे व्यवस्थित करे ताकि शहर की मुख्य बाजारों की यातायात की व्यवस्था को कुछ हद तक व्यवस्थित किया जा सके।