
बिलासपुर। महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा दी है । पुलिस ने इस मामले में सरकंडा के एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाबजी नगर तिफरा निवासी डॉक्टर पूजा चौरसिया पति अनिकेत कौशिक (48) का शव 11 मार्च को उनकी मां के घर में लटकता हुआ पाया गया था।
घटना के दौरान पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था। इसी बीच महिला डॉक्टर की मां अमेरिका से लौटते ही पुलिस से मामले की जांच की मांग की।
पुलिस ने आत्महत्या या हत्या के मामले की जांच के दौरान पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि होने के बाद टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने जांच में पाया कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका के आत्महत्या करने से पहले सूरज पांडेय प्रेमिका पूजा से दूरी बनाने लगा था। सूरज पांडेय द्वारा नजर अंदाज करने से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से फोन पर बात की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले की जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दोषी पाया है। सिरगिट्टी पुलिस आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम के अनुसार कि डॉक्टर पूजा चौरसिया और सूरज पांडेय के बीच पिछले 1 साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी मृतिका को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले में युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।