Loading ...
क्राइमबिलासपुर

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धनंजय गोस्वामी को मिली धमकी, फोन पर कहा कि तू मुझे जानता नही में दाऊद गैंग का सदस्य हूं तेरे पूरे परिवार को उठा लूंगा

बिलासपुर । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धनंजय गोस्वामी को मोबाइल से मिली उठा लेने की धमकी जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में उन्होंने दर्ज कराई है।

धनंजय गोस्वामी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कल सरकंडा पुलिस ने जमीन दलाल एवम कांग्रेस नेता अकबर खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इसी मामले में कल उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से मांग की गई थी कि इस कुख्यात अपराधी पर पुलिस द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही किया जाय। एवम इसी आवेदन को उन्होंने अपने फेस बुक अकाउंट में पोस्ट डाला था। तब से लगातार उसे अलग अलग नंबरो से पोस्ट को डिलेट करने की धमकी भरा कॉल आने लगा ।

जिसमे एक नंबर से कॉल कर एक युवक ने धमकी भरे लहजे में धमकी दी है कि मैं दाऊद गैंग का सदस्य हूं तुम्हे एवम तुम्हारे परिवार वालो को उठा लूंगा एवम गन्दी गन्दी गालियां देते हुए फेसबुक पोस्ट को डिलीट करने की बात कही।

इधर धमकी मिलने के बाद धनंजय गोस्वामी ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है और जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

धनंजय गोस्वामी ने बताया कि इसके पहले भी उसे जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। फिरहाल इस पूरे मामले की जांच में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है।