Loading ...
क्राइमबिलासपुर

आपरेशन प्रहार। हिस्ट्रीशीटर एवम आदतन बदमाश सरफरोज उर्फ सरफू को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक अमरेश सिंह द्वारा जिले में “ऑपरेशन प्रहार” चलाकर लगातार अपराधियों एवम अपराध के प्रति बड़ी कार्यवाही की मुहिम चलाई जा रही है।

पहले जिन अपराधियों को अनदेखा कर छोड़ दिया जाता था या कहे जिन अपराधियों को राजनीतिक सरक्षण प्राप्त था वैसे अपराधियों को भी अब बख्शा नही जा रहा है । गैरकानूनी काम करने वाले सभी अपराधियों एवम बदमाशो की धर पकड़ पुलिस बहुत तेजी के साथ कर रही है।

प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का गैरकानूनी धंधा करने वाले और अदतान बदमाश सरफरोज खान उर्फ सरफू को आज बिलासपुर पुलिस ने धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह अपराधी बदगाई मंदिर, खमतराई के पास नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

इस दौरान उसके पास से नशीली दवा Bupronorphine के 43 नग इंजेक्शन प्राप्त हुए। जिस पर NDPS अधिनियम की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी सरफरोज खान उर्फ सरफू पिता फिरोज खान के विरुद्ध विभिन्न थानों के अंतर्गत कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं जो कि मारपीट, लूट, आबकारी एवं अन्य प्रकार के अपराधों से संबंधित हैं।

बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में सिविल लाइन क्षेत्र में 67 नशीले इंजेक्शन और थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में 8.3 किलोग्राम गांजा बेचते पाए जाने पर कार्यवाही की गयी है।

जिले की पुलिस के द्वारा नशे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार लगातार इसी प्रकार जारी रहेगा।