Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हॉस्टल के बहाने करते थे लड़कियां लाकर अय्यासी, मोहल्लेवासियों ने की जमकर धुलाई

बिलासपुर। विनोबा नगर स्थित एक मकान में युवक और लड़की को आपत्तिजनक जनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा।

सामाजिक कार्यकर्ता धनन्जय गोस्वामी ने बताया कि आरोपी युवक की लगातार आस पास के लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। कि युवक आए दिन हॉस्टल ने नई नई लड़कियों को लेकर आता है। जिसकी शिकायत पर उस पर नजर बनाए हुए थे। और आरोपी सोहेल को इस बार रंगे हाथ आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा कर पुलिस के हवाले किया गया ।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। बिना कपड़े में पकड़ी गयी लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय गिरी गोस्वामी की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने विनोबा नगर स्थित एक मकान में रेड की कार्यवाही की। जहा एक युवक को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

धनंजय गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 08 बजे विनोबा नगर निवासी एक सज्जन का फोन आया। सज्जन ने बताया कि बताया कि उनके पड़ोस के हॉस्टल संचालन किया जा रहा है,जिसमे सोहेल खान नाम का एक युवक रोज किसी न किसी लड़की को अपने हॉस्टल में लेकर आता है। ज्यादातर लड़कियां हिन्दू समुदाय से होती हैं। मना करने पर सोहेल लड़ाई झगड़ा करता है। सज्जन के अनुसा्र सोहेल आज फिर एक लड़की को लेकर आया है।

सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तारक कुछ लोग हॉस्टल पहुंच गए। और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में धावा बोला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंडरिया निवासी सोहेल खान बताया। सोहेल ने बताया कि वह एक कोचिंग में पीएससी की तैयारी करता है। कमरे के अन्दर पड़ोस की एक लड़की है। पढ़ाई करने आयी है। हम लोगों में बहन भाई का रिश्ता है।

जांच पड़ताल के दौरान कमरे के अन्दर लड़की को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला पुलिस ने तत्काल लड़की को कपड़ा पहनवाया। कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामाग्रियों को बरामद किया। आस पास के लोगों ने लडकी को बाहर बुलाया। पूछताछ के बाद कोरबा निवासी लड़की के परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले किया है। आरोपी सोहेल के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है। इसके पहले आसपास के लोगों ने आरोपी सोहेल खान की जमकर धुलाई की।