Loading ...
क्राइमबड़ी खबरबिलासपुर

वीडियो। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कप्तान ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के एक दिन पहले कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण किया जा रहा था। जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मीयों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस ड्यूटी के दौरान वहा के कुछ पुलिसकर्मी आपस में जुआ खेल रहे थे। जिसकी एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आई और वायरल वीडियो में जुआ खेलते दिख रहे दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में चुनाव सामग्री वितरित की जा रही थी। जिसके लिए कुछ कर्मचारी पहुंचे हुए थे। जहा सुरक्षा के लिए जवानी की भी ड्यूटी लगाई गई थी। जो आपस में टाइम पास के लिए जुए खेलने लगे। और देखते ही देखते दर्जनों पुलिसकर्मियों की महफिल जम गई। जिस महफिल की किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

जब इस वायरल वीडियो एवम घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को लगी तो उस जुए की महफिल में शामिल दो पुलिसकर्मी कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक आरक्षको को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

देखिए निलंबन आदेश…