
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांजा एवम मवेशी तस्करी के साथ ही कई अपराधिक मामलों में लिप्त आदतन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है।

ये अपराधी रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्ड नुमा जगह में 08 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी अपने पास देशी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

तभी इसकी सूचना मुखबिर ने बिलासपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल रेड कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के नेतृत्व में एसीसीयू (सायबर सेल) थाना चकरभाठा एवं थाना हिर्री की संयुक्त टीम को एकत्रित कर, कुल 04 टीमो मे बाटकर रेड की कार्यवाही हेतु रवाना किया।
गठित चारों टीमो के द्वारा रणनीति के मुताबिक यार्ड की घेराबंदी की गई। पुलिस को घेराबंदी करते देख यार्ड के पास मौजूद अपराधियों द्वारा अपने हाथ में रखे लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा और धारदार हथियारों को दिखाकर पुलिस को ललकारते हुये गोली मार देने की धमकी दिये। तब पुलिस टीम के द्वारा चारो ओर से घेरकर रणनीति पूर्वक बहादूरी दिखाते हुये कुल 10 तस्करों को घेराबंदी कर धार दबोचा गया । उन्हें पकड़ कर तलाशी की कार्यवाही की गई।
० आरोपियों से जप्त हथियार ०
अपराधियों के तलाशी के दौरान एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 01 खाली खोखा, 02 मैग्जीन एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपियों के निशान देही पर क्रेटा कार से 21 किलो मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की गई। आरोपियों के द्वारा गांजा एवं मवेशी तस्करी का भी कार्य किया जा रहा था। पूछताछ पर बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 02 ट्रकों को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व पूर्व में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों में मवेशी तस्करी, डकैती ,हत्या गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
०गिरफ्तार आरोपियों के नाम०
1. इमरान कुरैशी पिता यासीन खान उम्र 50 वर्ष निवासी मसांनगंज थाना सिविल लाईन, माहिला रोड़ बिलासपुर छ0ग0।
2. जब्बार गौरी पिता मोहम्मद समीम उम्र 30 वर्ष निवासी सडगोदली थाना जनकुपरी जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम अमसेना यार्ड सफी का मकान थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
3. विनोद कुमार घृतलहरे पिता नीलकण्ठ उम्र 38 वर्ष निवासी मेडपार बाजार थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
4. तरसेम लाल भगत पिता जनकराज भगत उम्र 38 वर्ष निवासी परसोडी थाना जवाहरनगर जिला भंडारा महाराष्ट्र हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
5. अजमेरी पिता कमरूद्दीन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चादापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ0प्र0।
6. मोहम्मद फरमान पिता मोहम्मद इलयास उम्र 27 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
7. वाजिद कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्तफा उम्र 22 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
8. साकिब कुरैशी पिता मुस्तफा कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
9. नवील खान पिता खलील खान उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
10. दानिश कुरैशी पिता मोहम्मद नियाजू उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।
० पुलिस कार्यवाही की टीम०
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार, सीएसपी चकरभाठा, निमितेष सिंह, परि. उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह ,थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केंवट, थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक दमोदर मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक नरेश चौहान एवं एसीसीयू थाना हिर्री, चकरभाठा , बिल्हा के स्टाफ शामिल है।