थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लोक कला नृत्य एवं संगीत महोत्सव में स्मृति कटेलिहा का चयन

बिलासपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल की कक्षा पांचवी की छात्रा कुमारी स्मृति कटेलिहा ने क्लासिकल कत्थक एवं लोककला सिंगिंग में पुणे में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है ।
थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लोक लोक कला नृत्य एवं संगीत में भाग लेने के लिए स्मृति का चयन हुआ है । स्मृति की इस सफलता पर शहर में खुशी की लहर है ।

स्मृति कटेलिहा स्वर्गीय नरेश कटेलिहा तथा स्व ममता कटेलिया की पोती है। तथा महाराणा प्रताप नगर तिफरा निवासी स्वप्निल तथा मोनिका कटेलिहा की पुत्री है। कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा स्मृति कटेलिहा ने पुणे में आयोजित अखिल भारतीय लोक कला कल्चरल क्लासिक सिंगिंग में भाग लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है , तथा कत्थक में दूसरे स्थान पर रही । इनका चयन केवल 10 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए किया गया है। स्मृति कटेलिहा के इस उसकी उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिलासपुर शहर में खुशी की लहर है ।
कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षको ने स्मृति को बधाई दी है तथा कटेलिहा परिवार में भी खुशी की लहर है। स्मृति बचपन से ही क्लासिकल सिंगिंग में उसकी रुचि रही और कथक नृत्य में भी उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। और कम उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।