Loading ...
बिलासपुर

अत्यंत दुख खबर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के 21 वर्षीय भांजे की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के 21 वर्षीय भांजे की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दुखद मौत हो गई। इस घटना से लोग स्तब्ध है।

खबरों के अनुसार 21 वर्षीय तुषार साहू अपने 6 दोस्तो के साथ रानी दहरा जलप्रपात में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान तुषार गहरे पानी में चला गया जहा से फिर वापस नही आया साथ गए दोस्त उसकी बचाने के लिए चीख पुकार करते रहे लेकिन नही बचा पाए।

 

इस हादसे की खबर जिला प्रशासन को मिली तो तत्काल रेस्क्यू टीम को मदद के लिए भेजा गया। जो लापता युवक का पता लगाने की हर संभव कोशिश की। जिसके बाद आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास डिप्टी सीएम साव के भांजे तुषार का शव रानी दहरा जलप्रपात के अंदर से बरामद कर ली गई है। जिसे रेस्क्यू टीम ने पानी से बाहर निकाला ।

इस दुखद समाचार मिलने के बाद परिवार सहित आसपास में शोक का मातम है। वही घंटों तलाश के रेस्क्यू टीम ने मृतक युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है। कवर्धा जिले बोडरा ब्लॉक में स्थित इस जलप्रपात में 80 फीट के ऊपर से गिर रहे पानी के मनमोहक दृश्य को देखने दूर दूर से पर्यटक आते है। वावजूद इसके इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं किए गए है। जबकि स्थानीय लोगो पर पर्यटकों से एंट्री के नाम पर वसूली की जाती है।