Loading ...
बिलासपुर

सिम्स मेडिकल कॉलेज में एन्टी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त 2024 से 18 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा 

बिलासपुर।  सिम्स मेडिकल के छात्र छात्राओं द्वारा एन्टी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त 2024 से 18 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा।

यूजीसी गाईड लाईन के अनुसार सिम्स के छात्र छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन इत्यादि बनाकर एंटी रैगिंग की प्रदर्शनी लगाई।

सिम्स मेडिकल कॉलेज के डीन डाक्टर के के सिहारे  द्वारा इस दौरान छात्रों से कुशल क्षेम पूछा गया, रैगिंग नहीं करने की सलाह दी गई एवं छात्रों को पढ़ लिखकर संस्थान व समाज, परिवार का नाम रौशन करने प्ररित किया गया। छात्रों को सामाजिक बुराई, नशे आदि से दूर रहने को भी कहा गया।

संस्था में अनुशासन का पालन करते हुये पूरा ध्यान केवल पढाई में लगाकर ज्ञानार्जन कर एक बेहतर डॉक्टर / नागरिक बनकर समाज, देश की सेवा कर एक बेहतर नागरिक की प्रेरणा दी गई। एण्टी रैगिंग संबंधित जानकारी का बोर्ड सस्थान में उचित स्थानों पर प्रदर्शित भी किया गया।

इस दौरान डॉ.एस. के. नायक संयुक्त संबालक सह अधीक्षक, रैण्टी रैगिंग समिति के प्रभारी डॉ. राकेश नहरेल, छात्रशाखा प्रभारी डॉ. सागारिका प्रधान एवं रैण्टी रैगिंग समिति के सभी सदस्य एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं आदि मौजूद थे।