बीजेपी की सरकार कितना भी डरा ले.. कितने भी एफआईआर कर ले हम डरने वाले नही है : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी गांव में स्थित कन्या छात्रावास के छात्राओं के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंची एनएसयूआई के छात्रों के ऊपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिया। जिसके बाद आज एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर कहा की एनएसयूआई के छात्रों के ऊपर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है, हम बीजेपी सरकार के तानाशाही रवैए से डरने वाले नही है, छात्रों के हित में हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी।
वही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आज इस एफआईआर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की एनएसयूआई लगातार छात्रों के हित में छात्रों के साथ लड़ाई लड़ते आ रही है और पूरे प्रदेश में लड रही है। और लगातार एफआईआर हो रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार छात्रों का हित नही चाहती। इनके अधिकारी और मंत्री सभी भ्रष्ट सरकार में लिप्त है। छात्रों के हितों को लेकर सरकार के पास कोई विजन नही है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पचपेड़ी में छात्राएं अपनी हॉस्टल की समस्याओं को लेकर मांग कर रहे थे जो सुविधा छात्राओं को मिलनी चाहिए थी नही मिल रही थी। तो वहा उपस्थित तहसीलदार बुरे तरीके से छात्राओं पर दबाव बनाकर आंदोलन जारी रखने पर एफआईआर की धमकी दे कर धमका रही थी। तो यह सरकार लोगो को डराने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनो पूर्व इसी तरह रायपुर में हमारे छात्रों के साथ मारपीट हुई । एफआईआर दर्ज नही किया गया । बाद में हमको जीत मिली। उसी प्रकार सूरजपुर में जब भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारे लोगो ने आवाज उठाई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया गया।
पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठी एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन एनएसयूआई के छात्र इससे डरने वाले नही है। छात्रों के हित में आगे भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवम उनकी पूरी टीम पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओ के साथ खड़ा है । बीजेपी की सरकार कितना भी हमे डरा ले कितने भी एफआईआर कर ले हम डरने वाले नही है।