वाहन पार्किंग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपने गए छात्रों को बाहर करने कुलपति ने बुलाई पुलिस, पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह घसीटकर निकाला बाहर, जिसमे से 3 छात्रों को पुलिस ले गई थाने, थाने का घेराव के बाद छात्रों को छोड़ा गया

बिलासपुर। अटल बिहारी विश्विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को कुलपति ने पुलिस बुलाकर बाहर निकलवाया। वही पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह खीच खीच कर बाहर निकाला।

कुछ छात्र विश्विद्यालय परिसर में पार्किंग की समस्या को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपने उनके चेंबर गए हुए थे, लेकिन कुलपति ने उनसे बाते नही सुनी और उन्हें बाहर भागा दिया। जिसके बाद छात्र कुलपति के चेंबर के बाहर ही धरने में बैठ गए। जिस बाद कुलपति अक्रोशीत ही गए और पुलिस को बुला लिया।

वही पुलिस मौके पर पहुंच कर छात्र छात्राओं को बुरी तरह से पकड़ पकड़ कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जिस तरह पुलिस ने छात्र छात्राओं को बल पूर्वक बाहर निकाला है उससे कई छात्रों को चोट आई है। वही पुलिस ने 3 छात्रों को अपने साथ थाने भी ले कर चली गई थी । जिसे छात्रों के थाने का घेराव करने के बाद छोड़ा गया है।
