उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज शाम करेंगे स्वदेशी मेले का उद्घाटन,15 नवंबर से 21 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है स्वदेशी मेले का आयोजन

बिलासपुर। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन आज शाम प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा की जाएगी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर शहर में स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिस मेले का शुभारंभ आज शाम 7 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की जाएगी। इस दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, अखिल भारतीय सह विचार विभाग प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
15 नवंबर से 21 नवंबर तक चलने वाली इस मेले में स्वदेशी बाजार के उत्पादों के साथ कार्य योजना झुला व अन्य मनोरंजन के सामग्री उपलब्ध रहेंगी। प्रतिदिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता, जूनियर, चित्रकला, समूह नृत्य, व्यंजन प्रतियोगिता, मेहंदी, रंगोली एवं सीनियर वाइस प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे।
मेले की व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। मेला प्रबंधन समिति ने इसके लिए सभी सदस्यों के बीच कार्य को बांट दिया है ताकि कही कोई अव्यस्था न हो।
मेले की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का वर्गीकरण किया गया। इस स्वदेशी मेले का मुख्य प्रबंधक सुब्रत चाकी, संयोजक डॉ. ललित मखीजा, प्रवीण झा, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, युगल शर्मा, गोपाल शर्मा, शंकर त्रिपाठी, सुरेन्द्र गुंबर, प्रणव कुमार, जवाहर सराफ, जवाहर श्याम साहू, राजेश सिंह, सौमित्र गुप्ता, संजय रजक, सन्नी केसरी, आयुष तिवारी, विकास गोरख, रोशन सोनी, मनोज केडिया आदि मेले की व्यवस्था प्रमुख रूप से संभाल रहे है।