बिलासपुर
नो फ्लाई जोन में उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने की कार्यवाही

बिलासपुर। शनिवार को शहर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था जिसे लेकर रिवर व्यू एरिया को नो फ्लाई जोन एरिया घोषित किया गया था।जिसके बावजूद दो लड़कों द्वारा ड्रोन उड़ाते पाया गया।

पुलिस ने बिना अनुमति ड्रोन ऑपरेट करने वाले दो ड्रोन चालकों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर दो ड्रोन को जप्त किया है।
ड्रोन संचालको के नाम
1 ताहा भारमल पिता तुराब भारमल उम्र 23 साल निवासी तेलीपारा काली मंदिर के पास
2 अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन उम्र 23 साल निवासी फजलबाड़ा गांधी चौक के पास थाना कोतवाली