सिंधी समाज के सेवादार बनकर पहले समाज के लोगो का जीता विश्वास, फिर समाज के लोगों को लगाया करोड़ों का चुना, सिविल लाइन थाने में हुई शिकायत

बिलासपुर । सिंधी समाज के सेवादार बनाकर अपने ही समाज के लोगो को करोड़ों रुपयों की चुना लगाने का एक संगीन मामला सामने आया है।
चकरभाठा स्थित गुरुद्वारा के तत्कालीन सेवादार पर उनके ही समाज के कुछ लोगों ने ठगी कर करोड़ों का चुना लगाने एक गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जिसमें समाज के कुछ लोगों ने सेवादार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सेवादार ने समाज के लोगो का पहले विश्वास जीतकर उसे अपने झांसे में लिया फिर तंत्र- मंत्र, भूत-प्रेत का डर दिखाया और स्टॉक मार्केटिंग में पैसे दोगुना करने , बरकत लाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पहले सेवादार ने लोगों को अपने प्रवचनों और आडंबरो के माध्यम से आकर्षित कर विश्वास जीता। फिर समाज के भोले-भाले लोगों को तंत्र-मंत्र और जादू- टोने का भय दिखाकर लाखों रुपये ठगे। खासकर ये उन परिवारों को निशाना बनाया जो पारिवारिक परेशानियों से ग्रस्त थे या जिन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां थी। ऐसे लोगों को ठीक करने के नाम पर विशेष तंत्र क्रियाओं करने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए ठग लिए।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ये सेवादार स्टॉक मार्केटिंग में पैसा दुगुना करने का झांसा देकर भी कई युवाओं से करोड़ों की ठगी की है। लोगो से रकम दुगुना करने का लालच दे कर बड़ी रकम निवेश करवाई, जब लोगों का पैसा दुगुना नहीं हुआ तो लोग अपना पैसा वापस मांगने लगे । तब इसका भांडा फोड़ हुआ और फिर लोग पुलिस के पास मद्दत के लिए थाने पहुंचे।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि उक्त सेवादार ने समाज के लिए भव्य गुरुद्वारा भवन का निर्माण करवाने के नाम पर भी भारी भरकम चंदा लोगो से लिया है।
पीड़ितों ने उक्त शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने भी पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लिया है और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।