Loading ...
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस परीक्षा में महिला/ पुरुष दोनों की ऊंचाई की गई समान, महिला अभ्यर्थियों ने ऊंचाई में छूट देने की मांग शासन से की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2024-25 में अनु.ज. जाति के पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 158 एवं  महिला अभ्यार्थियों की ऊंचाई 158cm की मांग की गई है। इस तरह महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों की ऊंचाई समान मांग की गई है। जिसमें महिलाइ की ऊंचाई में छूट प्रदान कर  153cm करने की मांग को लेकर आज महिला अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर छूट देने की मांग की।

छत्तीसगढ़ की आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024-25 में अनुसूचित जन जाति वर्ग के पुरुष आभ्यार्थियो की ऊंचाई 158cm और महिला अभ्यार्थियों की ऊंचाई भी 158cm. की मांगी की गई है। 

ऐसे में जब पुरुष एवं महिला की हाइट समान मांगे जाने से बहुत सारे महिला अभ्यार्थी ऊंचाई में कमी होने के कारण इस भर्ती से वंचित हो रहे है।

आदिवासी वर्ग की महिला अभ्यर्थीयो का कहना है वैसे भी आदिवासियों की ऊंचाई सामान्य वर्ग से कम ही पाई जाती है,उसने महिलाओं की ऊंचाई तो और भी कम देखी गई है। हमारी ऊंचाई आनुवंशिक कम पाई जाती है।  जिसे ध्यान में रखते हुए महिला वर्ग को ऊंचाई में शासन के द्वारा छूट प्रदान कर महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई में 153 की जानी चाहिए।