Loading ...
बिलासपुर

कलेक्टर के आदेश पर खाद्य विभाग ने श्री हनुमान राइस मिल को किया गया सील, मिल के बिजली को भी काटी गई

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 हेतु कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने के कारण आज दिनांक 15/12/2024 को राजस्व/ खाद्य/ मार्कफेड/ विद्युत विभाग के सँयुक्त टीम द्वारा बिल्हा स्थित “श्री हनुमान राइस मिल” का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. मिलर द्वारा “छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016” के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान/ चावल के स्टॉक को जप्त कर आगामी आदेश तक मिल को सील किया गया एवं मिल में लगे बिजली कनेक्शन को काटा गया।

करवाई के पश्चात जिला रईस मिल एसोसिएशन द्वारा लिखित में कस्टम मिलिंग कार्य हेतु पंजीयन बारदाना जमा धान उठाव इत्यादि कार्य की सहमति दिया गया और सहमति उपरांत एस डी एग्रो राइस मिल द्वारा जाँजी समिति से उठाव भी प्रारंभ कर दिया गया है।