गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पीतांबरा पीठ में मत्था टेक लिया आशीर्वाद, लावारिस गायों के लिए जल्द गौठान योजना लेकर आ रही है हमारी सरकार : विशेषर सिंह पटेल

बिलासपुर। गाय हमारी माता है हम सभी कहते है। और सरकार से गौ माता को राष्ट् माता घोषित करने की मांग करते है। लेकिन जब तक हम उन्हें अपने मन से माता का दर्जा नहीं देंगे तब तक सरकार के कर देने से भी कुछ नहीं होगा।
गाय आज इधर उधर सड़कों में भटक रही है, जब तक हम अपने घरों में इन गायों को स्थान नहीं दें देते, गाय हमारी माता नहीं हो सकती। हमारे मन में गायों की सेवा की भावना जागृत होनी चाहिए । आज हम गायों को जब दूध देती है तब तक तो अपने घरों में रखते है और जैसे ही वह दूध देना बंद कर देती है, तो हम लोग उसे घर के बाहर सड़कों में छोड़ देते है, इस भावना को हमे बदलना होगा। उक्त बाते गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आज अपने बिलासपुर दौरे के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गायों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कों में लावारिस पड़े सभी गायों के देख रेख के लिए सरकार जल्द गौठान योजना लेकर आ रही है। जिसे जनभागीदारी एवं स्वयं सेवी संगठन के द्वारा संचालित किया जाएगा। गाय अगर दूध भी नहीं दे रही है तो भी किसानों के लिए उसके गोबर एवं मूत्र बहुत उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि स्वामी शारदानंद सरस्वती जी मेरे गुरुदेव जी है। इस पीतांबरा मंदिर का निर्माण भी उन्हीं के आशीर्वाद से हुआ था। मैं आज उनका आशीर्वाद लेने यहां आया हूं। पीतांबरा पीठ के महाराज दिनेश जी भी मेरे गुरु भाई है,जिनकी देखरेखा में यह मंदिर संचालित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सबके मार्गदर्शन में गो सेवा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने का वे सदैव प्रयास करेंगे।