बिलासपुर
बड़ी खबर। हिस्ट्री शीटर रंजन गर्ग के फार्म हाउस में चला बुलडोजर

बिलासपुर। मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर कुख्यात बदमाश एवं हिस्ट्री शीटर रंजन गर्ग फार्म हाउस बना लिया था, जिस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

दरअसल जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिया था जिसके बाद राजस्व अमले ने टीम के उक्त कार्रवाई की।