संडे मार्केट दुकानदार बैठे धरने पर, फिरहाल सदर बाजार में मार्केट लगाने की मिली इजाजत

बिलासपुर। संडे मार्केट जो कि अब बिलासपुर शहर की पहचान बन चुकी है। जिस संडे मार्केट में खरीदी करने अब दूर दूर से लोग आने लगे है। आसपास के लोगों को खरीदी के लिए संडे मार्केट का पूरे सप्ताह इंतजार रहता है, लेकिन कुछ दिनो पूर्व शहर की बिगड़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन्हे सदर बाजार से हटाकर न्यू रिवर व्यू मे शिफ्ट कर दिया था।

लेकिन आज सुबह जब ये सभी मार्केट लगाने न्यू रिवर व्यू गए तो वहां रिपेयरिंग कार्य चलने के कारण मार्केट लगाने से मना कर दिया गया। जिससे इनके रोजी रोजगार की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। और ये सभी मार्केट लगाने के लिए जगह की मांग को लेकर सिम्स चौक के पास धरने में बैठ गए।

धरने में बैठने की खबर पाकर तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.एस साहू मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया तक जाकर अधिकारियों के कहने पर इन्हें न्यू रिवर व्यू के रिपेयरिंग वर्क पूरा होने तक फिरहाल के लिए सदर बाजार में दुकान लगाने की इजाजत दी गई। तब जाकर इनका धरना समाप्त हुआ।