Loading ...
बिलासपुर

भाजपा के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल की गुंडागर्दी, वर्तमान कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप के हाथों से नारियल छीन कर नाले मे फेका

बिलासपुर। कस्तूरबा नगर वार्ड 19 में रोड निर्माण के दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने वर्तमान कांग्रेस पार्षद भारत कश्यप से अगरबत्ती एवं नारियल लूटकर नाले में फेंका एवं ध्यान रखने की धमकी दी।

मामला कस्तूरबा नगर के माँ शारदा मंदिर से कारगिल चौक तक बन रहे डामर रोड के कार्य को प्रारंभ करने से पहले वर्तमान कांग्रेस पार्षद भारत कश्यप द्वारा अगरबत्ती एवं नारियल (श्रीफल) के साथ पूजा प्रारंभ करने कस्तूरबा नगर के आम जानता तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने वर्तमान कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप के हाथ से नारियल एवं अगरबत्ती लूटकर नाले में फेंक दिया एवं ध्यान रखना की धमकी दी।

ऐसी गंदी हरकत देखकर वार्ड वासियों में पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल के प्रति आक्रोश फैल रहा है विकास कार्य में रोड़ा डालने और खलल डालने से वार्ड नागरिकों ने बताया कि पूर्व पार्षद ने मानसिक संतुलन खो चुके हैं और हमारे वार्ड के विकास कार्यों में राजनीति कर रहे हैं।

दर असल में कांग्रेस के पार्षद भरत कश्यप अपने वार्ड के रोड निर्माण के विकास कार्यों की शुरुआत अगरबत्ती जलाकर एवं नरियल फोड़कर करने जा रहे थे। जो पूर्व पार्षद को बर्दाश्त नहीं हुई उनका कहना था कि पार्षद का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अभी चुनाव नहीं हुई है इसलिए इस विकास कार्य की पूजा अपने हाथों से कर शुरुआत नहीं कर सकते। इसी बात को लेकर उन्होंने वर्तमान पार्षद के हाथों से नारियल छीनकर फेक दिया। जिसे देखकर आस पास खड़े वार्डो को लोगो को भी असहज लगा और उन्होंने भी पूर्व पार्षद की इस हरकत की गहरी आलोचना की।