चर्च में देर शाम हुआ हंगामा, वन्देमातरम मित्र मंडल ने चर्च में तेज आवाज में बज रहे स्पीकर को कराया बंद

बिलासपुर। रविवार देर शाम शहर के राजीव गांधी चौक स्थित चर्च में उस समय हंगामा मच गया जब वन्देमातरम मित्र मंडल के लोग बड़ी संख्या में चर्च में लगे लाउडस्पीकर की बंद कराने पहुंचे।

दरअसल में राजीव गांधी चौक के पास समाधान नर्सिंग होम के बगल में एक चर्च है जहां पर हो रही धार्मिक गतिविधियों के तेज आवाजों से हॉस्पिटल में भर्ती मरीजो को आए दिन दिक्कत होती है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दत्ता ने मरीज की इस परेशानियों के बारे में चर्च के पास्टर से जा कर बात कर कई बार तेज आवाज नहीं करने का अनुरोध किया था, लेकिन चर्च वालो ने लाउडस्पीकर की आवाज धीमी नहीं की और आए दिन चर्च के शोर शराबा से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हॉस्पिटल संचालक से शिकायत करने लगे । तब आज वन्देमातरम मित्र मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में चर्च में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने पहुंचे।

इस दौरान पहले उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया फिर चर्च के पादरी से हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को तेज आवाजों से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। जिसके बाद पादरी ने लाउडस्पीकर को निकलवाया और लिखित में आश्वासन दिया कि आगे कोई शोर नहीं होगी जिससे किसी भर्ती मरीज को तकलीफ हो।

चर्च के पादरी के लिखित आश्वासन के बाद यह हंगामा खत्म हुआ। वही सुरक्षा की दृष्टि से सिविल लाइन पुलिस भी अपने दल बल के साथ इस दौरान मौजूद रहे।