भाजपा ने अपने शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की, दीपक सिंह शहर एवं मोहित जायसवाल ग्रामीण अध्यक्ष बनाए गए।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष पदो की ओपचारिक घोषणा कर दी है है।

भाजपा ने शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल को बनाया है।
जिसके लिए भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया पूरी की जिसमें पार्टी ने इन दिनों प्रत्याशियों को अपना जिलाध्यक्ष चुना। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी अनुराग सिंह देव की निगरानी में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्षों के साथ ही 9 प्रदेश प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन किया गया, जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं।
इस प्रक्रिया दौरान कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।