Loading ...
बिलासपुर

कांग्रेस नेता श्याम कश्यप की शिकायत को तहसीलदार ने जांच में पाया सही, तहसीलदार ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही के लिए कमिश्नर को लिखा पत्र

बिलासपुर। राजा होटल के सामने गिरीश पांडेय के द्वारा करवाए जा रहे अवैध  व्यवसायिक परिसर को नगर निगम ने अवैध पाया है।कांग्रेस नेता श्याम कुमार कश्यप द्वारा पुराना बस स्टैण्ड,राजा होटल के सामने शिरीश पाण्डेय, मिरीश पाण्डेय तथा आशिष पाण्डेय के द्वारा नगर निगम के अनुमति के बगैर बनाए जा रहे व्यसायिक परिसर के अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। जिस पर तहसीलदार ने जांच कर उक्त निर्माण को अवैध पाया है। तहसीलदार ने नगर निगम कमिश्नरं को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उक्त अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने की अनुशंसा की है।

कांग्रेस नेता श्याम कुमार कश्यप द्वारा पुराना बस स्टैण्ड,राजा होटल के सामने शिरीश पाण्डेय, मिरीश पाण्डेय तथा आशिष पाण्डेय के द्वारा नगर निगम के अनुमति के बगैर बनाए जा रहे व्यसायिक परिसर के अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। जिस पर तहसीलदार ने जांच कर उक्त निर्माण को अवैध पाया है। तहसीलदार ने नगर निगम कमिश्नरं को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उक्त अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने की अनुशंसा की है।