Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर महापौर पिछड़ा वर्ग होते ही महापौर प्रत्याशी के लिए कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने ठोकी दावेदारी

बिलासपुर । बिलासपुर महापौर पद के लिए जैसे ही आज पिछड़ा वर्ग होने की जानकारी सामने आई पिछड़ा वर्ग से महापौर के लिए दावेदारो के नाम सामने आने लगे है।

बिलासपुर नगर निगम के महापौर का पद पिछड़ा वर्ग होने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप ने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।

बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप  कांग्रेस के सीनियर लीडरों में से एक माने जाते है। वे वर्तमान में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे है। इसके पहले सचिव, महामंत्री के रूप में पार्टी में काम कर चुके है।

श्याम कश्यप पूर्व नगर पंचायत चुनाव में मल्हार नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए थे जहां से कांग्रेस विजयी हुई। समय – समय पर जिला कांग्रेस के आदेश से जिला प्रभारी के रूप तखतपुर, मल्हार, पथरिया एवं रतनपुर का संगठन प्रभारी का दायित्व सफलता पूर्वक निर्वाह किया है। संगठन में काम करने का उनका एक लंबा अनुभव है। अपने सरल स्वभाव के साथ मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पार्टी एवं आम लोगों के बीच उनकी एक खास पहचान है। वे पार्टी में अकेले ऐसे पदाधिकारी है जो पिछले 25 सालो से किसी न किसी पद पर रहकर कांग्रेस की सेवा करते आ रहे है।

श्याम कश्यप अपने समाज के 10 सालो तक अध्यक्ष भी रहे है। जिसके कारण सामाजिक पकड़ उनकी बहुत मजबूत मानी जाती है। निश्चित ही पार्टी अगर उनकी महापौर का प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस पार्टी को कही न कही फ़ायदा जरूर मिलेगा।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने अपने महापौर पद के दावेदारी के संबंध में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा कर उनका आशीर्वाद मांगा है।