वीडियो।मिशन हॉस्पिटल की 100 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

बिलासपुर ।शहर की 100 साल पुराने जर्जर मिशन अस्पताल परिसर पर नगर निगम ने आज सुबह बुलडोजर चला कर ढहा दिया।

नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने 10 बुलडोजर लेकर आज सुबह 5 बजे मिशन हॉस्पिटल पहुंचे और 100 साल पुरानी इस जर्जर बिल्डिंग को जमीदोज कर दिए।

सन् 1885 में स्थापित यह मिशन हॉस्पिटल लीज की जमीन पर बना हुआ था जिसे 1994 तक के लिए दी गई थी जिसके बाद पिछले 30 सालों में इसकी लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। करोड़ों की सरकारी जमीन पर व्यवसायिक उपयोग हो रहा था।

दरअसल में कमिश्नर कोर्ट ने लीज समाप्त होने पर भूमि अधिग्रहण के आदेश को सही ठहराया था। इस अस्पताल के ओपीडी, आईसीयू और अन्य हिस्सों को कब्जा कर लिया गया था।
बिलासपुर के मिशन अस्पताल परिसर को जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद भवन की बदहाली को देखते हुए अब इसे जर्जर घोषित किया गया। प्रशासन ने जनहानि की आशंका को देखते हुए भवन के अंदर बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, इसके बाद भी यहां मिशन अस्पताल पहले की तरह संचालित हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर भी अपने चैंबर में बैठ रहे थे और बकायदा ओपीडी भी लगाई जा रही थी। लोगों ने प्रशासन ने इसकी शिकायत भी की थी।
परिसर में मेडिकल स्टोर भी पहले की तरह संचालित हो रहा था। जहां लोग भी दवाई लेने के लिए पहुंचते थे। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में जो दवाइयां लिखते हैं, वो इसी मेडिकल स्टोर में ही मिलती थी। जिला प्रशासन के कब्जे में लेने के बाद भी परिसर में अभी भी लोग किराए पर रह रहे थे। ऐसे में कब्जाधारी अब भी काबिज थे। इसके साथ ही मुख्य अस्पताल के पीछे एक लाल रंग की बिल्डिंग है। जहां नर्सिंग कॉलेज का ऑफिस भी खोला गया था। विधायक निधि से जनरेटर, एसी और दूसरी व्यवस्थाएं की गईं थीं। लीज निरस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।