बीजेपी से महापौर पद के लिए पूजा विधानी और कांग्रेस से प्रमोद नायक के नाम लगभग तय,सिर्फ औपचारिक घोषणाएं बाकि

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव के महापौर पद के बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से किसी एक नामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है लेकिन बीजेपी से पूजा विधानी एवं कांग्रेस से प्रमोद नायक के नाम लगभग तय माने जा रहे है। बताया जा रहा है कि इन नामों की सिर्फ औपचारिक घोषणाएं करना बाकी है।
बिलासपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग होने के बाद कई दावेदारों के नाम सामने आने लगे थे। जिसमें बीजेपी से रामदेव कुमावत,विनोद सोनी,विजय ताम्रकार ,बंधु मौर्य आदि के नाम जोरो से चल रहे थे। वहीं कांग्रेस से त्रिलोक श्रीवास,रामशरण यादव,विनोद साहू ने अपनी दावेदारी रखी थी लेकिन जहां पूजा विधानी को महिला एवं विधायक अमर अग्रवाल के करीबी होने का फायदा मिला , वही प्रमोद नायक को अपनी स्वच्छ छबि एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी होने का फायदा मिल रहा है ।
अब देखना होगा कि इन नामों की औपचारिक घोषणा दोनो पार्टीयो की ओर से कब तक की जा रही है या येन वक्त पर इन नामों में भी फेर बदल कर दिया जा रहा है। तब तक के लिए हम सभी को इंतजार करना होगा। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए समय बहुत कम बचा है पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामो की घोषणा में जितनी देर लगाएगी। प्रत्याशीयो को चुनाव प्रचार के लिए उतने कम समय मिलेंगे।