सिम्स हॉस्पिटल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया झंडा वंदन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों की किया गया सम्मानित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स चिकित्सालय महाविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा वंदन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया गया ।

इस गौरवमयी अवसर पर, उत्कृष्ट कर्मचारी, वरिष्ठजनों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस दौरान सिम्स चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉ रमेश मूर्ति ने कहा कि गणतंत्र_दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति समर्पण का संकल्प लेने का दिन है। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।

इस अवसर पर सिम्स चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह ,डॉ भूपेंद्र कश्यप ,डॉ ऐ आर बेन ,डॉ अर्चना सिंह ,डॉ मधुमिता मूर्ति, डॉ संगीता रमन जोगी, डॉ प्रशांत निगम, डॉ राजेंद्र सिंह ,डॉ जयपाल , नर्सिंग सुपरीटेंडेंट शीला बोगी, सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान , दिनेश निर्मलकर जितेंद्र दुबे ,संतोष चंद्रसेन, जागेश्वर साहू एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ छात्र-छात्राएं व सिम्स के कर्मचारी उपस्थित रहे।

