बिलासपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से चांदनी भारद्वाज ने दी इस्तीफा

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से प्रत्याशी रही चांदनी भारद्वाज ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
श्रीमती चांदनी भारद्वाज ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे पार्टी से इस्तीफा दे रही है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में इस्तीफे के कारणों का कोई जिक्र नहीं किया है।
लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस की निष्क्रियता के चलते वे पार्टी से इस्तीफा दे रही है, और वापस बीजेपी में जाने का मन बना लिया है।
