Loading ...
बिलासपुर

शासकीय महाविद्यालय सनावल के प्रभारी प्राचार्य सी.एल.पाटले को पीएचडी की उपाधि

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा सी.एल. पाटले को इतिहास विषय में पीएचडी के उपाधि प्रदान की गई।

जिसके शोध का विषय “पेशवा कालीन मुगल मराठा संबंधों का ऐतिहासिक विश्लेषण (1708 ई से 1761 ई तक)” रहा है। अपना शोध प्रबंध डॉ कमलेश कुमार शुक्ल विभागाध्यक्ष इतिहास सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने पूरा किया।

वर्तमान में सी.एल. पाटले शासकीय महाविद्यालय सनावल जिला बलरामपुर में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। इस शोध कार्य को पूर्ण करने में अपने माता पिता और परिवार वालो का असीम आशीर्वाद बताया।