Loading ...
बिलासपुर

शादी की संगीत में 23 वर्षीय लड़की स्टेज पर नाच रही थी, अचानक आया कार्डियक अरेस्ट हो गई मौत देखिए live वीडियो

न्यूज डेस्क। जीवन क्षणभंगुर है यह अभी तक सिर्फ सुना था इंदौर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार जैन एवं बिंदु जी जो की साउथ तुकोगंज में रहते हैं एवं स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में  विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड है  उनकी उनकी 23 वर्षीय बेटी परिणीता (मौनी)अपने मां  पिता के साथ अपने मामा के यहां शादी में विदिशा गई थी और शादी में महिला संगीत (08/02/2025) के दौरान नृत्य करते-करते अचानक हार्ट अटैक आने के कारण उनका स्वर्गवास हो गया।

अल्पायु में और इतनी स्वस्थ अवस्था में किसी का चले जाना अपने आप में बहुत ही दर्दनाक और दुखद घटना है,ईश्वर की लीला तो देखिए इन्हीं का सुपुत्र समय भी 11 वर्ष की अल्प आयु में ही स्वर्गवासी हो गया था,किसी सरल सहज, धार्मिक व्यक्तित्व परिवार में इस तरह की घटना सोचने पर मजबूर कर देती है,जीवन है पानी की बूंद कब उड़ जाए।