वीडियो। वार्ड न 68 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी का भाई खुलेआम पैसा बांट रहा था, लोगो ने रंगे हाथों पकड़वाया, 2 लाख नगद रकम के साथ कोनी पुलिस ने पकड़ा, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोनी थाने में कांग्रेसियों किया हंगामा

बिलासपुर। मतदान के एक दिन पहले मतदाता को लुभाने भाजपा प्रत्याशी के भाई को पैसा बटते कोनी में लोगों ने रंगेहाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
वार्ड क्रमांक 68 स्वामी राम कृष्ण परमहंस नगर के भाजपा उम्मीदवार श्रीमती ममता अमित मिश्रा के सगे देवर अमित मिश्रा भाजपा नेता के भाई आशीष मिश्रा एवं अमर ज्योति सिंह गढ़वाल निवासी कटियापारा के द्वारा कोनी में खुलेआम पैसा बाटा जा रहा था।
जब इसकी जानकारी कांग्रेसियों को हुई तब कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास् ने महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक को इस बात की जानकारी दी साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन कोनी पटेल पारा पहुंचे जहां भाजपा नेता अमित मिश्रा के छोटे भाई आशीष मिश्रा जो पार्षद प्रत्याशी ममता अमित मिश्रा, के देवर है को पैसा बांटते रंगे हाथों लगभग ₹2,00,000/- रूपये के साथ पकड़ा गया। एवं उनके सहयोगी अमर ज्योति सिंह को भी पैसे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार पर कोनी थाना ले गया। परंतु अभी तक एफआईआर नहीं किया गया है। इस बात की जानकारी जब कांग्रेस जनों ने कांग्रेस महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक को दिया। तो वहां पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल, पूर्व महापौर राजेश पांडे, शिवा मिश्रा, अभय नारायण राय के साथ कोनी के हजारों लोगों ने कोनी थाना के घेराव कर दिया।
जहां प्रार्थी आनंद श्रीवास से आवेदन लेकर सीएसपी आशीष जी के द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं हजारों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस जनों एवं आम जनों को अस्वस्थ्य किया गया की कारवाई किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रमोद नायक महापौर उम्मीदवार, एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार अपने हiर के हताशा के कारण आपा खोकर सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं ।लोगों को सरेआम पैसा बांट रहे हैं, रात को कोनी में ठाकुर देव मंदिर के पास स्थित लिटिल प्रिंस स्कूल को खुलवाकर सरेआम पैसा बांट रहे थे। शासकीय कर्मचारी विजय यादव शिक्षक होने के बाद भी सरे आम भाजपा का प्रचार कर रहे हैं पैसा बांट रहा है एवं आम जनता को डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन यदि इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।